Chapter 2 Shloka 23

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक:।

न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत:।।२३।।

Further explaining the indestructible and

eternal nature of the Atma, Lord Krishna says:

The Atma cannot be cut by weapons nor burnt by fire

– it cannot be moistened by water

nor dried by the wind.

Chapter 2 Shloka 23

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक:।

न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत:।।२३।।

Further explaining the indestructible and eternal nature of the Atma, Lord Krishna says:

The Atma cannot be cut by weapons nor burnt by fire – it cannot be moistened by water nor dried by the wind.

Bhagwan says “Arjuna, you must fight!”

1. This will have no effect on the Atma.

2. The Atma cannot be cut by weapons. The body bears the attack, the body may be pierced and cut, but this leads to the death of the body; the Atma is unaffected.

3. Fire too, can burn only the body to ashes, it cannot burn the Atma. This Atma is not combustible, fire can never affect it.

4. Water too, cannot wet the Atma, nor drown it. Water can never affect it.

5. Air also cannot dry the Atma. It’s force can never blow away the Atma. Air can never affect it.

So the Lord says, “Arjuna, you are needlessly afraid of fighting.”

Now understand this from the view point of a sadhak:

a) Know the Atma, for you are That.

b) Only the Atma is worth knowing, for you are That.

c) Only the Atma is worth attaining, for you are That.

d) You are not the body, you are the Atma. Strive to establish yourself in that Truth.

e) You are yourself That indivisible, singular essence, the Atma.

f) You are yourself beyond birth and death.

g) You are yourself beyond the five elements which constitute the world.

h) It is the body which burns, which can be cut asunder by a sword. Yet your basic core – the Atma, remains untouched. Become an Atmavaan, then this will become self evident to you.

अध्याय २

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक:।

न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत:।।२३।।

अर्जुन को भगवान कृष्ण पुन: आत्म तत्व का अव्यय तथा नित्य स्वरूप समझाते हुए कहने लगे :

शब्दार्थ :

१. इस आत्मा को शस्त्र आदि काट नहीं सकते;

२. इस आत्मा को अग्न जला नहीं सकती;

३. इस आत्मा को जल गीला नहीं कर सकता;

४. इस आत्मा को वायु सुखा नहीं सकती।

तत्व विस्तार :

भगवान कहते हैं ‘अर्जुन! तू युद्ध कर!’

1. आत्मा पर इसका कोई असर नहीं होगा।

2. शस्त्र आदि इसे काट नहीं सकते। प्रहार तन पर होते हैं, तन कट जाते हैं, किन्तु तन कट जाने से तन की मृत्यु होती है, आत्मा तो अप्रभावित रहता है।

3. अग्नि भी तन को भस्मीभूत कर सकती है किन्तु आत्मा को नहीं जला सकती। यह आत्मा जल जाने वाली वस्तु नहीं। आत्मा अग्न से नित्य अप्रभावित रहता है।

4. जल भी आत्मा को गीला नहीं कर सकता, बहा नहीं सकता, डुबो नहीं सकता। आत्मा जल से नित्य अप्रभावित रहता है।

5. वायु भी आत्मा को सुखा नहीं सकता। वायु का वेग आत्मा को उड़ा नहीं सकता। वायु से भी आत्मा नित्य अप्रभावित रहता है।

सो भगवान कहते हैं कि ‘अर्जुन! तू नाहक युद्ध का भय करता है।’

इसे साधक के दृष्टिकोण से समझ :

क) जो आत्म स्वरूप तू आप है, उसे जान ले।

ख) जो आत्म स्वरूप तू आप है, केवल वही ज्ञातव्य है।

ग) जो आत्म स्वरूप तू आप है, वही सर्वोच्च प्राप्तव्य है।

घ) तू तन नहीं, तू आत्मा है। इसी में स्थित होने के यत्न कर।

ङ) अखण्ड एक रस आत्मा तू आप है।

च) मृत्यु और जन्म से परे तू आप है।

छ) पंच महाभूतों के परे तू आप है।

ज) तन जलता है, तन शस्त्रों से कटता है, आत्म स्वरूप को कुछ नहीं होता। तू आत्मवान् बन, तब तुझे सब समझ आ जायेगा।

Copyright © 2024, Arpana Trust
Site   designed  , developed   &   maintained   by   www.mindmyweb.com .
image01