Chapter 6 Shloka 44

पूर्वाभ्यासेन तेनैव ह्रियते ह्यवशोऽपि स:।

जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्मातिवर्तते।।४४।।

That Yoga bhrashta,

bound by  his earlier habitual practice

is inevitably pulled forward towards the Lord.

That seeker of Yoga then transcends

the Shabda Brahm (and attains his goal).

Chapter 6 Shloka 44

पूर्वाभ्यासेन तेनैव ह्रियते ह्यवशोऽपि स:।

जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्मातिवर्तते।।४४।।

The Lord now explains how the yoga bhrashta receives the opportunity to progress towards yoga in his next life.

That Yoga bhrashta, bound by his earlier habitual practice is inevitably pulled forward towards the Lord. That seeker of Yoga then transcends the Shabda Brahm (and attains his goal).

Bhagwan is again referring to the yoga bhrashta and says that such a one is inexorably drawn towards yoga due to the latencies of his previous births. The yoga bhrashta is one who digresses from the path of yoga before he achieves his chosen goal. The many reasons for this diversion have been mentioned in shlokas 38 and 39 of this chapter. Despite being diverted from the path of yoga, such a one encounters situations in which he is able to witness his mind and his internal self; this is the fruit of his previous deeds. The Lord has also said that such a one takes birth in an environment wherein:

a) he can learn how to adhere to dharma;

b) he can assimilate knowledge of the Truth;

c) he can understand the essence and the form of virtue;

d) he is able to differentiate between knowledge and ignorance, right and wrong;

e) he can experience the pain that accrues from injustice;

f) he can appreciate the nobility of justice;

g) he can understand the merit of divine attributes;

h) he can discover the Lord’s true essence;

i)  he can comprehend the method of becoming sinless and of union with the Supreme;

j) he can discern between the Atma and the anatma.

Little one, now hear what the Lord says further:

1. Such a yoga bhrashta is compulsively drawn towards yoga, despite himself.

2. The latencies of his previous birth compel him to engage in the practice that leads to yoga.

3. Those very latencies obligate him to unite with the Supreme.

4. The natural tendency of such a one is turned towards this divine objective.

5. His natural attachment leads to the practice of yoga.

The Lord says, let alone the yoga bhrashta, even the seeker of yoga or the Jigyasu transcends the Shabda Brahm.

Jigyasu (जिज्ञासु)

Who is a Jigyasu?

a) One who is occupied in seeking out the Truth.

b) One who wishes to be acquainted with the Truth.

c) One who makes constant endeavours to research the core of knowledge.

d) One who takes great pains to understand the underlying meanings in scriptural tenets.

e) One who is ever endeavouring to discover the mysteries of the Atma.

The Lord says, such a true seeker who has not yet achieved yoga and has not even engaged himself in its practice, transcends the shabda Brahm in his next birth.

Shabda Brahm (शब्द ब्रह्म)

1. Theoretical knowledge of the Atma and the anatma.

2. The theoretical elucidation of the Supreme Brahm.

3. Shabda Brahm constitutes the body of the Scriptures, the Shruti or ancient knowledge obtained through hearing and memory, the Vedas etc.

4. The Essence of Brahm is beyond words – however, shabda Brahm attempts to describe the external manifestation of Brahm.

The Lord says here that the true seeker cognises the basic enigmatic truth of shabda Brahm. Such a one recognises the essence of Brahm.

a) He understands the truth that lies beyond actions based on desire satiation.

b) He recognises the truth of selfless deeds.

c) He realises the utter insipidness of attraction to sense objects.

d) He is not influenced by the attributes of sense objects since he has realised the truth underlying them.

e) He easily comprehends the connotation of the divine attributes and their translation into practice.

Now understand the difference between the Yoga Bhrashta and the Jigyasu in their past birth:

The Yoga bhrashta

The Jigyasu

1. Endeavours to become identified with the Atma. 1. Endeavours to obtain knowledge of the Atma.
2. Desires the practice of renunciation of the body idea. 2. Desires to comprehend the state where one is devoid of the body idea.
3. Strives to perform deeds without personal motive. 3. Seeks to comprehend the scope of motiveless actions.
4. Practices sublimation of ego. 4. Strives to comprehend the attribute of egolessness.
5. Practices detachment. 5. Makes every effort to know the secret of detachment.

 

Now examine the fruits of their respective efforts.

The gains of the Yoga bhrashta

The gains of the Jigyasu

1. Receives situations that provide an opportunity to practice and attain yoga. 1. Receives peace and comfort in accordance with his knowledge.
2. Attains the means to become an Atmavaan. 2. Attains happiness and knowledge in accordance with the fruits of his previous births.
3. Becomes attached to the Lord. 3. Is ever immersed in his own virtuous deeds.
4. Progresses towards his innate Essence. 4. Is ever absorbed in his external form.
5. Endeavours to remain uninfluenced by all attributes – to become a gunatit. 5. Influenced by the attributes of his present birth, he is content.
6. Steadily attains a most ordinary exterior, yet proceeds towards unequalled uniqueness. 6. Though appearing to be extraordinary he becomes most ordinary.
7. Renouncing the body idea, he becomes like an ignoramus amongst the ignorant. 7. Becoming attached to the concept of Truth and the appearance of saintliness, he shuns the ignorant and lowly and becomes a repository of knowledge.
8. Becomes completely free of pride. 8. Takes pride in his saintly exterior.
9. Does not take any credit for his piety and can therefore proceed towards the state of an Atmavaan and thereafter the state of Brahm Himself. 9. As a result, he can never leave the elevated ‘throne’ of sainthood. He finds it impossible to identify with the ignorant.
10. Does not find it at all difficult to renounce the body idea. 10. Finds it impossible to relinquish the body idea since he is so very proud of his virtuous piety.

Both the jigyasu and the yoga bhrashta have the good fortune of contact with saintly souls and Self realised Sadgurus. The yoga bhrashta is naturally attracted towards these elevated souls, whereas those who take pride in their goodness and noble attributes are unable to emulate those saints and gurus, even though they recognise their uniqueness despite their extremely ordinary exterior.

The jigyasu knows enough to be able to describe and even write about the yogi, but cannot become a yogi.

अध्याय ६

पूर्वाभ्यासेन तेनैव ह्रियते ह्यवशोऽपि स:।

जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्मातिवर्तते।।४४।।

भगवान समझाते हैं कि योगभ्रष्ट को आगामी जन्म में उत्तरोत्तर बढ़ने का अवसर कैसे मिलता है।

शब्दार्थ :

१. वह योगभ्रष्ट (उस पहले) अभ्यास से विवश हुआ ही,

२. नि:सन्देह उसकी ओर खिंचा जाता है।

३. योग का जिज्ञासु भी शब्द ब्रह्म को उलांघ जाता है।

तत्व विस्तार :

योग भ्रष्ट का नव जन्म :

भगवान पुन: उस योग भ्रष्ट के विषय में कहते हैं, कि वे नव जन्म में संस्कारों के कारण विवश ही योगाभ्यास की ओर खिंचे जाते हैं। योग भ्रष्ट वे लोग हैं जो योगाभ्यास करते हुए, सिद्धि पाने के पूर्व ही योग के पथ से बिछुड़ गये। उनके अनेकों कारण हो सकते हैं जो 6/38, 39, 40 में आये हैं। योग भंग होने के पश्चात् जो कर्म किये, उसके फल स्वरूप उन्हें ऐसी परिस्थितियाँ मिलती हैं जिससे कि वे अपने मन को देख सकें और अपने आपको जान सकें। उनका जन्म ऐसे कुल में होता है जहाँ वे:

1. धर्म परायणता सीख सकें।

2. सत् ज्ञान को जान सकें।

3. साधुता का स्वरूप तथा रूप समझ सकें।

4. ज्ञान और अज्ञान का भेद समझ सकें।

5. उचित और अनुचित को समझ सकें।

6. अन्याय के परिणाम स्वरूप जो दु:ख होता है, उसे समझ सकें।

7. न्याय की श्रेष्ठता को समझ सकें।

8. दैवी गुणों की महानता को समझ सकें।

9. भगवान के तत्व को समझ सकें।

10. पाप विमुक्त होने का राज़ जान सकें।

11. परम में मिलन की विधि को जान सकें।

12. आत्मा अनात्मा के भेद को भी जान सकें।

फिर नन्हीं, देख भगवान क्या कहते हैं!

1. ऐसे योग भ्रष्ट हुए लोग, न चाहते हुए भी विवश योग की ओर आकर्षित हो जाते हैं।

2. पूर्व जन्म के संस्कार उन्हें विवश योगाभ्यास में नियोजित कर देते हैं।

3. पूर्व जन्म के संस्कार उन्हें विवश अपनी ओर खींच लेते हैं।

4. योगभ्रष्ट चाहें या न चाहें, वे योग करने पर मजबूर हो जाते हैं।

5. उनका सहज झुकाव योग की ओर होता है।

6. उनकी सहज अनुरक्ति योग के अभ्यास में होती है।

भगवान कहते हैं कि योगभ्रष्ट की तो बात दूर रही, योग के जिज्ञासुगण भी शब्द ब्रह्म को उलांघ जाते हैं।

जिज्ञासु :

प्रथम ‘जिज्ञासु’ कौन होते हैं, यह समझ ले :

क) जो सत् की वास्तविकता की तलाश करने में व्यस्त हों;

ख) जो सत् की वास्तविकता से परिचित होना चाहते हों;

ग) जो ज्ञान को जानने के लिये नित्य प्रयत्नशील रहें;

घ) जो ज्ञान के रहस्य की खोज में लगे हों;

ङ) जो शास्त्रों के निहित तत्व को बड़े परिश्रम से समझने के यत्न करते हों;

च) जो आत्मा के राज़ को जानने में नित्य प्रयत्नशील हों।

भगवान कहते हैं, ऐसे सच्चे जिज्ञासुगण, जो स्वयं योगारूढ़ नहीं हुए और न ही योग का अभ्यास करते रहे हैं, वे भी अगले जन्म में शब्द ब्रह्म को उलांघ जाते हैं।

शब्द ब्रह्म अर्थात् :

1. आत्मा और अनात्मा सम्बन्धी शब्द ज्ञान;

2. पूर्ण ब्रह्म की जो शब्दों में व्याख्या करते हैं;

3. श्रुति तथा शास्त्र यानि वेद इत्यादि;

4. ब्रह्म का स्वरूप तो शब्द परे की बात है, किन्तु ब्रह्म के रूप का जो वर्णन करे;

5. वेदों की कथनी को शब्द ब्रह्म कहते हैं।

भगवान यहाँ कहते हैं कि सच्चे जिज्ञासु गण शब्द ब्रह्म का निहित राज़ जान लेते हैं। वे ब्रह्म तत्व पहचान लेते हैं।

क) वे काम्य कर्मों से परे के राज़ को जान लेते हैं।

ख) वे निष्काम कर्म के तत्व को जान लेते हैं।

ग) वे विषयों के प्रति आकर्षण की नीरसता को जान जाते हैं।

घ) वे विषयों के गुणों से प्रभावित नहीं होते तथा विषय राज़ जान जाते हैं।

ङ) वे सहज ही दैवी सम्पदा पूर्ण का जीवन में रूप समझ जाते हैं।

तुम अब यह समझ लो कि योगभ्रष्ट और जिज्ञासु में पूर्व जन्म में क्या भेद था।

योग भ्रष्ट और जिज्ञासु में भेद :

योग भ्रष्ट

जिज्ञासु

1. योगभ्रष्ट आत्मा से एकरूपता पाने के यत्न करते हैं। 1. जिज्ञासु आत्मा का ज्ञान पाने के यत्न करते हैं।
2. योगभ्रष्ट तनत्व भाव अभाव स्थिति की साधना चाहते हैं। 2. जिज्ञासु तनत्व भाव अभाव की स्थिति को जानना चाहते हैं।
3. योगभ्रष्ट निष्काम कर्म करने के प्रयत्न करते हैं। 3. जिज्ञासु गण निष्काम कर्म से शब्द ज्ञान को समझते हैं।
4. योगभ्रष्ट निर्ममता का अभ्यास करते हैं। 4. जिज्ञासु गण निर्ममता को समझने के यत्न करते हैं।
5. योगभ्रष्ट निरासक्त होने का अभ्यास करते हैं। 5. जिज्ञासु निरासक्ति का रहस्य जानने में नित्य प्रयत्न शील रहते हैं।

अब देख ले, योगभ्रष्ट और जिज्ञासु को उनकी चेष्टाओं के फल स्वरूप क्या मिला।

योगभ्रष्ट की उपलब्धि

जिज्ञासु की उपलब्धि

1. योगभ्रष्ट को योगाभ्यास में सफलता पाने की परिस्थितियाँ मिलीं। 1. जिज्ञासु को उसके ज्ञान के अनुसार चैन मिला और अनुकूलता मिली।
2. योगभ्रष्ट को आत्मवान् बनने के साधन मिले। 2. जिज्ञासु को उसके पूर्व जन्म के कर्म फलों के अनुकूल सुख मिला तथा ज्ञान मिला।
3. योगभ्रष्ट की आसक्ति भगवान के तत्व में हो गई। 3. जिज्ञासु अपने शुभ कर्मों में मस्त हो गया।
4. योगभ्रष्ट स्वरूप की ओर बढ़ने लगा। 4. जिज्ञासु अपने रूप में ही आसक्त हो गया।
5. योगभ्रष्ट गुणातीत होने का प्रयत्न करने लगा। 5. जिज्ञासु नव जन्म में अपने गुणों से प्रभावित हो खुश रहता है।
6. योगभ्रष्ट शनै: शनै: साधारणता को पाता हुआ विलक्षण हो जाता है। 6. जिज्ञासु नव जन्म में असाधारणता दर्शाता हुआ साधारण हो जाता है।
7. योगभ्रष्ट तनत्व भाव को त्यागते हुए अज्ञानियों के साथ अज्ञानियों जैसा व्यवहार करता है; इस कारण अज्ञानी सा दीखता है। 7. जिज्ञासु नव जन्म में सत् गुण सम्पन्न तथा साधुता के रूप से संग करते हुये, अज्ञानियों तथा निकृष्ट लोगों से दूर रहता है तथा ज्ञानी बन जाता है।
8. योगभ्रष्ट गुमान रहित हो जाता है। 8. जिज्ञासु गण नव जन्म में साधुता गुमानी होते हैं।
9. योगभ्रष्ट में साधुता का गुमान कम होता है, इस कारण वह आत्मवान् बन सकता है। वह ब्राह्मी स्थिति पा सकता है। 9. जिज्ञासु नव जन्म में अपनी साधुता का इतना गुमान करता है कि वह अपनी साधुता के आसन को छोड़ नहीं सकता। उसके लिये अज्ञानियों के साथ उन जैसा बनना असम्भव हो जाता है।
10. योगभ्रष्ट के लिये तनत्व भाव को छोड़ देना कठिन नहीं होता। 10. साधुता गुमानी के लिये तनत्व भाव छोड़ना असम्भव होता है।

 

जिज्ञासु या योग भ्रष्ट, दोनों को साधु तथा सद्गुरुओं के भी दर्शन होते हैं। योगभ्रष्ट उनकी ओर सहज में आकर्षित हो जाते हैं। साधुता गुमानी सहज गुरु की साधारणता के कारण उनकी विलक्षणता को समझ तो सकते हैं, किन्तु वैसे बन नहीं सकते।

जिज्ञासु योगियों के बारे में लिख सकते हैं, स्वयं योगी बन नहीं सकते।

Copyright © 2024, Arpana Trust
Site   designed  , developed   &   maintained   by   www.mindmyweb.com .
image01