Chapter 4 Shloka 25

दैवमेवापरे यज्ञं योगिन: पर्युपासते।

ब्रह्माग्नावपरे यज्ञं यज्ञेनैवोपजुह्वति।।२५।।

Some yogis perform sacrificial actions

to propitiate deities;

some others offer their yagya

in the fire of Brahm in the spirit of sacrifice.

Chapter 4 Shloka 25

दैवमेवापरे यज्ञं योगिन: पर्युपासते।

ब्रह्माग्नावपरे यज्ञं यज्ञेनैवोपजुह्वति।।२५।।

Some yogis perform sacrificial actions to propitiate deities; some others offer their yagya in the fire of Brahm in the spirit of sacrifice.

Little seeker! The Lord is now elucidating the various other forms of yagya that people engage in. The important thing to note is, that whatever they offer as an oblation, they offer it in the spirit of yagya.

Deva Yagya (देव यज्ञ)

1. Those who practice Deva yagya invoke the Devtas or Deities.

2. They themselves seek divinity and perform this yagya for self purification.

3. In the course of this yagya, they accumulate divine qualities.

These seekers of excellence perform yagya, but they can only be established in the Supreme if they forget their body self. Actually they conduct their lives in the spirit of yagya – the Deva yagya is an integral part of the Brahm yagya. But the practicants of Deva yagya invoke the presiding deities of the sense faculties, acknowledging them as the Masters of the senses.

A practicant of Deva yagya, in pursuit of spiritual upliftment, offers all his actions to those divine deities.

1. He is not devoid of attachment nor has he transcended desire.

2. He engages himself in service but attachment and desire are inherent in his service.

3. Doership still prevails in him, for he does not even desire the annihilation of the idea ‘I am the doer’.

4. He has not yet renounced attachment.

5. He does not wish to transcend his body – in fact, harbouring myriad desires, he conducts yagyas for their fulfilment.

6. Though he is noble by nature and performs virtuous deeds which behove a sadhu, he still pursues worldly recognition and happiness.

7. He seeks the state of a Devta in order to procure happiness.

It is important to remember little one, that one cannot reach the Supreme Truth without first attaining the elevated state of a Devta.

अध्याय ४

दैवमेवापरे यज्ञं योगिन: पर्युपासते।

ब्रह्माग्नावपरे यज्ञं यज्ञेनैवोपजुह्वति।।२५।।

शब्दार्थ :

१. कई योगी देव यज्ञ की अच्छी तरह उपासना करते हैं;

२. दूसरे, ब्रह्म अग्नि में यज्ञ को यज्ञ से होमते हैं।

तत्व विस्तार :

सत्य प्रिय आभा! अब भगवान विभिन्न दृष्टिकोण से वह सब समझाते हैं, जो यज्ञ अंग विभिन्न लोग करते हैं, किन्तु याद रहे सब में यज्ञ प्रधान है।

देव यज्ञ :

देव यज्ञ के अनुयायी,

1. देवता गण को ध्याते हैं।

2. देवत्व ही चाहते हैं।

3. आत्म शुद्धि करते हुए देव यज्ञ करते हैं।

4. देव यज्ञ करते करते दैवी गुण पा जाते हैं।

ये श्रेष्ठता याचक यज्ञ करते हैं। यदि ये अपना तनत्व भाव भूल जायें तो सहज ही परम में स्थित हो सकते हैं।

ये लोग वास्तव में यज्ञमय जीवन ही व्यतीत करते हैं। ब्रह्ममय यज्ञ करने वालों का यह देवत्व यज्ञ एक सहज अंग होता है। नन्हीं! देवत्व यज्ञ करने वाले इन्द्रियों के अधिष्ठाता देवताओं को उपासते हैं और उनको इन्द्रिय शक्ति पति मानते हैं।

ये आत्म उन्नति अर्थ अपने सम्पूर्ण कर्म उन देवताओं पर अर्पित करते हैं।

1. संग रहित वे नहीं हुए।

2. सेवा तो वे भी करते हैं, पर इस सेवा में कामना और संग निहित रहते हैं। वे संग का त्याग भी नहीं चाहते।

3. कर्तृत्व भाव अभी गया नहीं होता और न ही वे कर्तृत्व भाव अभाव चाह रहे होते हैं।

4. संग त्याग अभी हुआ नहीं होता।

5. देहात्म बुद्धि बधित वे होते ही हैं।

6. वे तन से उठना नहीं चाह रहे होते। अनेक चाहनायें हिय में धरे, वे अनेकों यज्ञ किये जाते हैं।

7. वे श्रेष्ठ भी हैं, साधु कर्म भी करते हैं, पर वे मान, जहान और सुख चाहते हैं।

8. देवता वे बनना चाहते हैं, क्योंकि वे इसी विधि से सुख चाहते हैं।

किन्तु याद रहे नन्हीं! बिना देवत्व के पाये, परम तत्व कोई नहीं पा सकता।

Copyright © 2024, Arpana Trust
Site   designed  , developed   &   maintained   by   www.mindmyweb.com .
image01