Chapter 8 Shlokas 12, 13

सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च।

मूर्ध्न्याधायात्मन: प्राणमास्थितो योगधारणाम्।।१२।।

ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन्।

य: प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्।।१३।।

Having brought under control the portals of all the sense organs, having steadied the mind in the heart, having established one’s life breath in the head and having gained steadfastness in Yoga,

 whosoever invokes Brahm in the form of this one syllable word ‘Om’ and consequently dwelling on Me leaves the body- that being attains the highest state.

Chapter 8 Shlokas 12, 13

सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च।

मूर्ध्न्याधायात्मन: प्राणमास्थितो योगधारणाम्।।१२।।

ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन्।

य: प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्।।१३।।

Explaining the method of chanting ‘Om’ in one’s last moments, the Lord says:

Having brought under control the portals of all the sense organs, having steadied the mind in the heart, having established one’s life breath in the head and having gained steadfastness in Yoga, whosoever invokes Brahm in the form of this one syllabled word ‘Om’ and consequently dwelling on Me leaves the body, that being attains the highest state.

Understand this carefully Kamla! The Lord is expressing a very profound Truth. He says:

a) whosoever renounces all attachment with the sense objects that constitute the world;

b) whosoever steadies the mind within the heart, in silence;

c) whosoever perceives the life breath with the eyes of knowledge and knows it to be of no consequence;

d) whosoever is thus immersed in the Supreme with firm single-mindedness;

e) and whosoever calls out Brahm’s divine Name Om;

f) and consequently remembering Lord Krishna, its epitome, whosoever renounces the body, i.e. transcends the body idea;

is established in the Atma. Such a one verily becomes an Atmavaan.

Understand carefully – the Lord has declared the name of Brahm to be Om’ and hence He has indicated that:

1. Lord Krishna Himself is the embodiment and proof of that epithet on earth.

2. Lord Krishna is the aspirant’s goal.

3. Lord Krishna is the living elucidation of Om.

4. Om is Krishna’s form.

5. Lord Krishna is a boon gifted by the Supreme.

6. He is the Supreme Purusha – the noblest amongst all men.

7. He is Brahm embodied in the world.

8. He is the One to be invoked and worshipped.

Om signifies Brahm. The manifest form of Om is Krishna. Brahm in essence is the aspirant’s goal, but its practical manifestation is the Brahmi Sthiti or the state likened to that of Brahm. Standing before us now is Lord Krishna, the Embodiment of not only the knowledge that constitutes that elevated state of Brahm, but also its practical essence. Lord Krishna Himself tells us, “Even though your ultimate goal is Brahm, you must remember Me at all times, remember My essential core. Fix My very Being – the Atma Self – within your heart.”

The Lord says:

1. “I, the embodied one, am in reality devoid of the body. Witness in My being how the Unmanifest one becomes manifest.

2. I am forever free. Witness the life of one who is devoid of bondage.

3. Witness the state of detachment in Me.

4. Perceive Me, the ever satiated one.

5. Understand by My example what it is like to have equanimity.

6. I stand before you – immaculate and devoid of internal aberrations.

7. I am the manifestation of Brahm. Know My Essence and My form.

8. I am the Atma Itself and its form; Remember Me always and you will understand My Essence.

9. I am your goal. Focus your mind on Me alone.

10. Watching Me you will understand how Brahm conducts Himself on this earth.

11. Watching Me you will understand how Brahm dons human form.

12. Utter the hallowed word Om and remember that My very being is its connotation.

13. Call out the syllable Om and keep your attention only on Me. Then you will become an Atmavaan.

14. Your goal is the Supreme Brahm, but I am the path and the manifest form of That Brahm.

He who remembers this constantly, will renounce the body idea and become free even whilst still alive. He will become a Jivan Mukta.

अध्याय ८

सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च।

मूर्ध्न्याधायात्मन: प्राणमास्थितो योगधारणाम्।।१२।।

ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन्।

य: प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्।।१३।।

अब भगवान अन्तकाल में ओम् के उच्चारण की विधि बताते हुए कहने लगे कि :

शब्दार्थ :

१. सम्पूर्ण इन्द्रियों के द्वारों को संयम में लाकर,

२. मन को हृदय में स्थित करके,

३. अपने प्राणों को मस्तक में स्थित करके,

४. योग धारणा में स्थित हुआ, (जो पुरुष)

५. इस ओम् नाम के एक अक्षर रूप ब्रह्म को पुकारता हुआ,

६. और उसके अर्थ स्वरूप मेरा चिन्तन करता हुआ,

७. शरीर को त्याग कर जाता है,

८. वह पुरुष परम गति को प्राप्त होता है।

तत्व विस्तार :

ध्यान से समझ कमला! भगवान यहाँ बहुत गुह्य बात कह रहे हैं। वह कहते हैं, ‘जो पुरुष,

1. स्पर्श मात्र संसार से संग छोड़ कर,

2. मन को हृदय में मौन रूप से स्थित करके,

3. जीवन के प्राणों को ज्ञान रूप नयनों से देखकर और इन्हें महत्व रहित जानकर,

4. परम के प्रति मन की दृढ़ एकाग्रता से निमग्न होकर,

5. ब्रह्म के ‘ओम्’ नाम को पुकारता है,

6. तथा उसके अर्थ स्वरूप कृष्ण को याद करते हुए वह तन को त्याग जाता है, यानि तनत्व भाव से उठ जाता है, वह आत्म में स्थित हो जाता है, यानि वह आत्मवान् हो जाता है।’

ध्यान से समझ! भगवान ने ब्रह्म का नाम ‘ओम्’ कहा, और,

क) धरती पर उसका स्वरूप तथा प्रमाण ‘कृष्ण’ को कहा।

ख) साधक का लक्ष्य ‘कृष्ण’ को कहा।

ग) उसकी जीवन में व्याख्या ‘कृष्ण’ को कहा।

घ) ओम् का रूप ‘कृष्ण’ को कहा।

ङ) परम का वरदान ‘कृष्ण’ को कहा।

च) परम पुरुष पुरुषोत्तम को ‘कृष्ण’ कहा।

छ) जग में ब्रह्म के अवतरित रूप को ‘कृष्ण’ कहा।

ज) जिसका आवाहन जीवन में करना है, उसे ‘कृष्ण’ कहा।

ब्रह्म का प्रतीक ओम् है, ओम् का व्यक्तिगत रूप कृष्ण है। साधक का लक्ष्य ब्रह्म तत्व है, पर उसका रूप ब्राह्मी स्थिति है। उस ब्राह्मी स्थिति के मानो ज्ञान विज्ञान की प्रतिमा रूप कृष्ण सम्मुख खड़े हैं। कृष्ण स्वयं कहते हैं, ‘माना तुम्हारा लक्ष्य ब्रह्म है, पर याद तू मुझे कर, याद मेरे स्वरूप को कर। याद हृदय में मेरे आत्म स्वरूप को कर।’

भगवान कहते हैं,

1. ‘मैं तनधारी तन रहित ही हूँ। निराकार साकार कैसे होते हैं, यह मुझमें देख ले।

2. नित्य विमुक्त मैं तेरे सामने हूँ, नित्य मुक्त का रूप देख ले।

3. उदासीनता के दर्शन मुझ में कर ले।

4. नित्य तृप्त मुझ को देख तो ले।

5. समचित कैसे होते हैं, मुझे देखकर समझ ले।

6. निर्दोष, निर्विकल्प, मैं तेरे सम्मुख खड़ा हूँ, मुझे देख तो ले।

7. ब्रह्म का मैं ही रूप हूँ, मेरे स्वरूप और रूप को जान तो ले।

8. आत्म स्वरूप तथा आत्म रूप मैं हूँ, मुझे याद कर, तब तुझे तत्व समझ आ जायेगा।

9. मैं ही तेरा लक्ष्य हूँ, तू मुझे ही याद किया कर।

10. ब्रह्म जीवन में कैसे विचरते हैं, यह तू मुझे देखकर समझ जायेगा।

11. ब्रह्म व्यक्तिगत रूप कैसे धरते हैं, यह तू मुझे देखकर समझ जायेगा।

12. तू ओम् को पुकार और ओम् की व्याख्या मुझको याद कर।

13. तू ओम् को पुकार पर ध्यान मुझी में रख, तब तू आत्मवान् बन सकेगा।

14. तेरा लक्ष्य ब्रह्म है, पर उसका पथ और रूप मैं हूँ।

जो यह निरन्तर याद रखता है, वह तनत्व भाव छोड़ कर जीवन मुक्त हो ही जाता है।

Copyright © 2024, Arpana Trust
Site   designed  , developed   &   maintained   by   www.mindmyweb.com .
image01